दिल्ली में केजरीवाल से AAP गुजरात की नई टीम ने की मुलाकात, भविष्य की रणनीति पर किया मंथन

गुजरात आम आदमी पार्टी की नई टीम ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

AAP Gujarat new team

गुजरात विधानसभा चुनावों की समीक्षा के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने प्रदेश यूनिट में बदलाव किए हैं। पार्टी ने गुजरात प्रदेश की कमान अब इसुदान गढ़वी को दी है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश के छह जोन में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इन सभी नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

गुजरात विधानसभा चुनावों की समीक्षा और संगठन में फेरबदल के बाद आम आदमी पार्टी अब आगे की व्यूहरचना में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश की नई टीम ने दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मीटिंग में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी के अलावा सभी कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात में पार्टी नेताओं ने प्रदेश की स्थिति की रिपोर्ट दी। इसके बाद गुजरात में पार्टी किस नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी इस पर चर्चा हुई। इस अहम मुलाकात में पूर्व प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए केजरीवाल का आभार भी व्यक्त किया।

मुद्दों पर हुई चर्चा
केजरीवाल के साथ गुजरात आप नेताओं की मीटिंग में संगठन को मजबूत बनाने और स्थानीय निकाय के चुनावों के लेकर बात हुई। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में जल्द से जल्द नए लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारी तय किए जाएं। इसके दूसरे संगठन की विंग को दुरस्त करके स्थानीय निकाय के चुनावों को मजबूती से लड़ा जाए। कुछ ही महीनों में गुजरात में 70 से अधिक नगर पालिका और जिला परिषद् समेत स्थानीय निकास के चुनाव और उपचुनाव होने हैं। पार्टी ने इस चुनावों में अपनी उपस्थिति मजबूत रखना चाहती है। आप की कोशिश है कि कांग्रेस की निष्क्रियता का पूरा फायदा उठाया जाए, आप ने जहां समीक्षा के बाद संगठन में फेरबदल के बाद आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है तो वहीं कांग्रेस में अभी विधानसभा में पार्टी का नेता कौन होगा? इसका उत्तर नहीं मिल पाया। पार्टी अपना प्रदेश प्रमुख बदलेगी या फिर जगदीश ठाकोर बरकरार रहेंगे। इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। आम आदमी पार्टी इन्हीं सब चीजों का लाभ उठाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+