दिल्ली में पिछले 2 दिनों में टेस्ट किए गए सैंपलों में से 84% में मिला ओमिक्रॉन- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज यानी सोमवार को बताया कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में कोरोना के जितने सैंपलों को टेस्ट किया गया है, उनमें से 84 फीसद सैंपलों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है।
नई दिल्ली, 3 जनवरी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज यानी सोमवार को बताया कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में कोरोना के जितने सैंपलों को टेस्ट किया गया है, उनमें से 84 फीसद सैंपलों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है। उन्होंने बताया कि 30-31 दिसंबर की जीनोम सीक्वेंसिंग की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें 84 प्रतिशत केस ओमिक्रॉन वेरिएंट के हैं।
Recommended Video

भारत के 23 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन
बता दें कि भारत सहित दुनियाभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। भारत के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट अपने पैर पसार चुका है। ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है जहां इस वेरिएंट के अब तक 510 केस मिल चुके हैं, इसके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां इसके 351 केस सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में कहा कि राजधानी के अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कोई कमी नहीं है। जैन ने कहा कि तीन प्रयोगशालाओं से 30 और 31 दिसंबर की जीनोम सीक्वेंसिंग की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें 84 प्रतिशत सैंपलों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है।
यह भी पढ़ें: Covid-19: टीवी Queen एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दिल्ली में रविवार को सामने आए कोरोना के 3,194 मामले
गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को कोरोना के 3,194 केस सामने आए, जोकि शनिवार को मिले केसों से 15 प्रतिशत ज्यादा थे। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,109 हो गई है।
केस बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति काबू में है
सत्येंद्र जैन ने सदन को बताया कि दिल्ली में कोरोना के केस भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति काबू में है, क्योंकि इसके लक्षण घातक नहीं है। इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटन के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 4000 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में कोरोनावायरस पॉजिटिविटी रेट 6.5 प्रतिशत है। जैन ने कहा कि एक सप्ताह में कोरोना के केस दिल्ली में पीक पर पहुंच जाएंगे, लेकिन अभी तक यह केवल एक अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications