Covid-19: टीवी Queen एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई, 03 जनवरी। बॉलीवुड और टीवी के कई नामचीन कलाकार इस वक्त कोरोना की गिरफ्त में हैं। टीवी की महारानी कही जाने वाली एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि 'सभी सावधानियों को बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि 'मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील करती हूं जो बीते दिनों मेरे संपर्क में आए हैं।'

एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित

एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित

आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोना संक्रमित निकले हैं, उन्होंने भी ये बात सोशल मीडिया पर बताई थी। आपके बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, नकुल वैद्य जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

एकता ने रचा नया इतिहास

एकता ने रचा नया इतिहास

19 साल की छोटी उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत करने वाली एकता ने अपने सास-बहू के ड्रामे से एक नया इतिहास रचा और टीवी पर एक बूम ला दिया।

पहला हिट शो 'हम पांच था'

हालांकि उनका पहला हिट शो 'हम पांच था' , जो कि कॉमेडी थीम पर था और जिसमें विद्या बालन और राखी टंडन जैसे लोगों ने काम किया था। उसके बाद 'इतिहास', 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की' और 'कसौटी जिंदगी की', जैसे शो के जरिए वो टीवी की महारानी बन गईं।

एक बेटे की मां हैं एकता लेकिन नहीं की हैं शादी

एक बेटे की मां हैं एकता लेकिन नहीं की हैं शादी

एकता ने शादी नहीं की है लेकिन वो साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं,उनका एक बेटा है , जिसका नाम एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर रवि कपूर रखा है। एकता ने अभी तक 40 से ज्यादा शो का निर्माण किया है।

डरा रहे हैं कोरोना मरीजों के आंकड़े

डरा रहे हैं कोरोना मरीजों के आंकड़े

आपको बता दें कि एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते केसों ने टेंशन दे दी है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस केसों की लंबी छलांग देखने को मिली है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8036 नए केस मिले जिससे चिंता बढ़ गई है तो वहीं अब मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है।

भारत में कोरोना के 33,750 नए मामले

अगर पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 33,750 नए मामले दर्ज़ किए गए। 10,846 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+