दिल्ली चुनाव में हार के बीच AAP MLA Amanatullah Khan ने ऐसा क्या किया? दिल्ली पुलिस कर रही तेजी से तलाश
AAP MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के चर्चित मुस्लिम चेहरा अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस वक्त दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच उनके आवास पर छापा मार रही है।
MLA अमानतुल्लाह खान को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अपराधी को भगाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

AAP MLA Amanatullah Khan के खिलाफ क्या है पूरा मामला?
दरअसल, क्राइम ब्रांच टीम ने अमानतुल्लाह खान पर हत्या के आरोपी को फरार करने का आरोप लगाया है। सोमवार, 10 फरवरी को दिल्ली पुलिस की एक टीम जामिया नगर में हत्या के आरोपी शाहबाज खान को गिरफ्तार करने गई थी। उसी वक्त अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए।
AAP MLA अमानतुल्लाह पर आरोप है कि, उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी शाहबाज खान मौके से फरार हो गया। इसी मामले पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आप विधायक पर कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। बता दें कि, शहबाज खान पर 2018 में आपसी रंजिश में हत्या करने की कोशिश का आरोप है।
आवास पर क्यों हो रही छापेमारी
पुलिस का आरोप है कि, AAP MLA अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने जानबूझकर सरकारी काम में बाधा डाली और आरोपी को भगाने में मदद की है। इस पूरी घटना के दौरान आप विधायक भी वहां मौजूद थे और पुलिस को धमकी दे रहे थे। इस पूरी घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह के घर गई थी। हालांकि, AAP विधायक उस वक्त घर में नहीं थे। दिल्ली पुलिस को शक था कि MLA घर में ही हैं इसलिए पुलिस की टीम घर की तलाशी कर रही थी। अब AAP MLA अमानतुल्लाह को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जगह-जगह उनकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दी घर में दबिश, जानिए मामला
ओखला से फिर बने विधायक
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह खान ने फिर से ओखला से बड़ी जीत हासिल दर्ज की है। आप के बड़े नेता अमानतुल्लाह ने बीजेपी के मनीष चौधरी को 23,639 वोटों के अंतर से हराया। अमानतुल्लाह तीसरी बार विधायक बनें हैं।












Click it and Unblock the Notifications