AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दी घर में दबिश, जानिए मामला

AAP leader Amanatullah Khan: दिल्ली की ओखला विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उनके समर्थकों ने एक आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला कर हत्या के प्रयास के आरोपी शाहबाज खान को छुड़ा लिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व ज़िले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बयान दिया और कहा, "क्राइम ब्रांच की टीम शाबाज खान को पकड़ने आई थी। जब वह पूछताछ कर रहे थे, तभी अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और आरोपी को छुड़ा लिया। शाबाज खान तब से फरार है। हम कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं और सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।"

delhi news jpg

उन्होंने आगे कहा, "हम अमानतुल्लाह खान से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अभी तक सफल नहीं हो पाया है। जांच जारी है।"पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात की है, जबकि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना जामिया नगर इलाके की है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी को पकड़ने आई थी। शाहबाज खान पर हत्या के प्रयास का आरोप था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया, और आरोपित को छुड़ा लिया। इस दौरान अमानतुल्लाह खान खुद मौके पर थे, और उनकी मौजूदगी में पुलिस की कार्यवाही में रुकावट आई, जिससे आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें Manipur Political Crisis: बीरेन सिंह बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री, BJP करेगी नई सरकार बनाने का प्रयास

अमानतुल्लाह खान ने की है बड़ी जीत दर्ज

ओखला सीट से हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के मनीष चौधरी को हराया था और 23 हजार से अधिक वोटों से जीत प्राप्त की है। अमानतुल्लाह खान ने कांग्रेस को आप की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने बीजेपी को जीत दिलाने में मदद की है ।

इस पूरे विवाद पर अमानतुल्लाह खान ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी भूमिका और उनके समर्थकों की कार्रवाई पर पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में और क्या कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें Manipur Politics: बीरेन सिंह का इस्तीफा, कौन होगा अगला CM? मणिपुर विधानसभा सत्र स्थगित, जानिए डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+