निक्की यादव हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, 25 मई को होगी सुनवाई
Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 576 पेज की चार्जशीट दायर की है। दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले की 25 मई को सुनवाई होगी।

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को द्वारका कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने कुल 576 पेज की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120बी के तहत दाखिल की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
लिव इन पार्टनर ने की थी हत्या
बता दें कि निक्की यादव को उसके लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने कार के अंदर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने नजफगढ़ में अपने ढाबे के फ्रीजर में 25 वर्षीय निक्की यादव का शव कई दिनों तक छुपा कर रख दिया था। पुलिस जांच में आरोपी ने कई खुलासे किए थे। इसको जानने के बाद पुलिस भी दंग रह गई थी।
पांच लोगों को किया गिरफ्तार
साहिल गहलोत ने बताया था कि उसका प्लान निक्की की हत्या को सड़क हादसे के रूप में बदलने का था। जब वह कामयाब नहीं हो पाया तो उसने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मदद करने के लिए साहिल के पिता को भी गिरफ्तार किया।
2020 में की थी शादी
Recommended Video

वहीं साहिल गहलोत ने निक्की यादव से अक्टूबर 2020 शादी की थी। साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था। पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए थे। वहीं, एक अन्य खुलासे में पता चला कि आरोपी साहिल गहलोत 9 फरवरी की रात निक्की यादव उसके साथ था, दोनों कई घंटों तक घूमते रहे, जिसके बाद उसने 10 फरवरी की सुबह 8.30 से 9.00 बजे के बीच निगमबोध घाट के पास एक पार्किंग में उसकी हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- निकिता से लेकर अंकिता तक लव जिहाद का एक जैसा पैटर्न क्यों?












Click it and Unblock the Notifications