दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस,नाइजीरियन महिला पाई गई संक्रमित

नई दिल्ली, 19 सितंबर: दिल्ली ने सोमवार को मंकीपॉक्स एक और मामले की पुष्टि हुई है। राजधानी में 30 वर्षीय नाइजीरियाई मूल की महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में यह मंकीपॉक्स का 9वां मामला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भारत में इस बीमारी से संक्रमित लोगों के संख्या 14 हो गई है। ससे पहले शुक्रवार को मंकीपॉक्स का आठवां मरीज मिला था।

Nigerian woman tests positive for monkeypox in Delhi

महिला को 16 सितंबर को जननांगों पर फफोले और मवाद से भरे घावों के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट आई। नाइजीरियाई मूल के एक अन्य संदिग्ध मरीज को भी रविवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स के नौ मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 5 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन मरीज अस्पताल में ही भर्ती हैं।

दिल्ली में वायरस का आठवां मामला तीन दिन पहले सामने आया था। एक अन्य 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई थी। लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स के 8वें मामले की पुष्टि की थी।

दिल्ली में अब तक मिले मंकीपॉक्स के मामलों में एक भारतीय था और बाकी अफ्रीकी मूल के हैं। नए मंकीपॉक्स रोगी का कोई हालिया यात्रा इतिहास नहीं है। दिल्ली में 24 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। अब भारत में मंकीपॉक्स के 14 मामले हो गई हैं। इनमें से नौ केस दिल्ली से और पांच केरल से सामने आए हैं। केरल के एक मरीज की मंकीपॉक्स से मौत हो गई थी। देश में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल में ही मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+