दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, नाइजीरियाई युवक संक्रमित

नई दिल्ली, 01 अगस्त: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,उसका हाल में किसी विदेश यात्रा का रिकार्ड नहीं है। इससे पहले दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया था। बता दें कि केरल में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला और इकलौता मामला है।

 Nigerian man living in Delhi, tests positive for monkeypox

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था।

उस शख्स की सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया, मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज जो कि अफ्रीकी मूल के हैं, उन्हें भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे साथ देश में मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह हो गई है।

मंकीपॉक्स वायरस धीमे-धीमे देश के दूसरे हिस्सों में पहुंच रहा है। दिल्ली के बाद अब ये वायरस राजस्थान में पहुंचता दिख रहा है। यहां मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज सामने आया है। मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से जयपुर भेजा गया।

उसे संस्थान के मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है तथा उसके नमूने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गये हैं। यह मामला संदिग्ध लक्षण का है और इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज चार दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+