'स्टेशन संभल नहीं रहा, फोकस वंदे भारत है', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, भड़के यूजर्स

New Delhi railway station electrocution Sakshi Ahuja: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय शिक्षिका साक्षी आहूजा की करंट लगने से हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया है। देश की राजधानी की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की लचर हालत देखकर लोग परेशान हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि जब देश की राजधानी के रेलवे स्टेशन का ये हाल है तो बाकी जगहों की हालत तो और भी खराब होगी।

Delhi railway station electrocution Sakshi Ahuja

साक्षी आहूजा की एक रिश्तेदार इंदु ने कहा, ''यह चौंकाने वाली बात है कि ऐसी घटना राष्ट्रीय राजधानी में हो सकती है। किसी और की लापरवाही के कारण साक्षी की मौत हो गई। हम दिल्ली को स्मार्ट सिटी कहते हैं, लेकिन सुविधाएं कहां हैं? हमने कभी नहीं सोचा था कि हम उन्हें आखिरी बार देख रहे हैं।"

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भारतीय रेलवे और दिल्ली सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा है, ''इनसे रेलवे स्टेशनों का प्रबंधन तो सही तरीके से संभल नहीं रहा है ये वंदे भारत पर फोकस कर रहे हैं।''

एक यूजर ने लिखा, ''बारिश होती है तो भारतीय रेलवे के एसी कोच से झरना गिरता है और खंभों से करेंट.... ।लेकिन फोकस वंदे भारत के हर हफ्ते होने वाले उद्घाटनों पर रहनी चाहिए...। दिल्ली में रात को बारिश हुई थी और कई जगहों पर पानी जमा था। साक्षी जब स्टेशन पहुंची तो बिजली के एक खंभे के संपर्क में आई और उसकी जान चली गई। रेलवे के अधिकारी ने कहा है कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट लीकेज की घटना हो सकती है। लेकिन रेलवे की कोई गलती नहीं है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इस महिला की जाननई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से गई , जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। क्या किसी की जान इतनी सस्ती है, इस्तीफा किसका और कब होगा...?''

देखिए कुछ अन्य ट्वीट...

कैसे दिल्ली स्टेशन पर करंट लगने से हुई साक्षी आहूजा की मौत?

25 जून की सुबह साढे पांच बजे के करीब साक्षी अपने माता-पिता,भाई-बहन और अपने 9 साल के बेटे और 7 साल की बेटी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।

साक्षी पहाड़गंज की तरफ गेट नंबर 2 पर बनी टैक्सी पार्किंग से होते हुए स्टेशन जा रही थी। वो आगे-आगे चल रही थीं और उसके बच्चे और बहन पीछे-पीछे चल रहे थे।

अचानक इसी दौरान साक्षी का पैर फिसला और उन्होंने गिरने से बचने के लिए खंभे को पकड़ लिया। नंगे तार की वजह से खंभे में करंट दौड़ रहा था और साक्षी उसके चपेट में आ गई। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कौन हैं साक्षी आहूजा?

साक्षी आहूजा पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली हैं। आहूजा ने अपना करियर की शुरुआत एक आर्किटेक्ट के तौर पर की थी। लेकिन बाद में उन्होंने शिक्षण की ओर रुख किया। वह लक्ष्मी नगर के एक प्राइवेट स्कूल में गणित और वास्तुकला पढ़ाती थीं। परिवार के एक सदस्य ने कहा, "वह एक अच्छी हाउस वाइफ भी थीं।''

साक्षी आहूजा के पति का नाम अंकित आहूजा है। साक्षी अपने पीछे एक 9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी छोड़ गई हैं। साक्षी के पति एक जापानी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। उनके दोनों बच्चे बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में पढ़ते हैं।

साक्षी आहूजा के पिता एक सरकारी अधिकारी थे, जो अब रिटायर हो गए हैं। उनकी मां हाल ही में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के तौर पर रिटायर हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+