नवरात्रि में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाई तो हो जाए सावधान! दिल्ली में सैकड़ों लोग हो रहे है बीमार
Navratri Kuttu Flour: नवरात्रि के पवित्र अवसर पर दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले से स्वास्थ्य संबंधी एक चिंता की खबर आई है। जहांगीरपुरी और आसपास के इलाकों में कुछ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित लोगों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। इस मामले ने लोगों के बीच सतर्कता बढ़ा दी है और प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है।

कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से लोग हुए बीमार
दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद करीब 150-200 लोग बीमार हो गए। उन्हें उल्टी और पेट में बेचैनी जैसी शिकायत हुई, लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई गई है और किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा। प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और खाद्य विभाग को मामले की जांच के लिए सूचित किया।
150-200 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेश यादव ने बताया कि लगभग 150-200 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जिन्हें उल्टी और पेट में बेचैनी की शिकायत थी। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि सभी की हालत स्थिर है और किसी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Delhi BMW Accident: कौन है गगनप्रीत कौर? जिसकी लग्जरी कार ने रौंदा वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रटरी को
लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस के अनुसार प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर से हैं। प्रशासन ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। लोगों को सावधान रहने के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और वेंडरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे की बढ़ जाती है डिमांड
नवरात्रि में व्रत के दौरान लोग कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पराठा और हलवा खाते हैं, जिसे फलाहार आटा भी कहा जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, इस घटना के बाद लोग खाने-पीने की चीजों के प्रति अधिक सतर्क रहने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: 'बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां खतरे में', 78 साल के Ex-Banker को 'डिजिटल कैद' कर लूटे 23 करोड़












Click it and Unblock the Notifications