पद्म पुरस्कार के लिए दिल्ली सरकार को मिले 9427 सुझाव, इन तीन लोगों को किया गया शॉर्टलिस्ट
नई दिल्ली, 28 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की जंग अभी भी जारी है। इस लड़ाई में कोरोना फ्रंट वारियर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों का इलाज किया और उनकी जान बचाई। इस दौरान कई डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान भी गंवाई। दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई में अपने कर्तव्य का पालन करने वाले डॉक्टर्स को पद्म पुरस्कार दिलाने के लिए राजधानी की जनता से सुझाव मांगा था। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए 9,427 सुझाव मिले है।
Recommended Video

गौरतलब है कि दिल्ली में हजारों डॉक्टर्स हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार दिए जाने की मांग की जा रही हैं, हालांकि सीमित संख्या होने की वजह से दिल्ली सरकार ने सुझावों में से सिर्फ तीन नामों को ही पद्म पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार के पास भेजना का फैसला किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमें पद्म पुरस्कारों के लिए 9,427 सुझाव मिले। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली हमारी समिति ने पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों- आईएलबीएस से डॉ एसके सरीन, एलएनजेपी से डॉ सुरेश कुमार और मैक्स अस्पताल से डॉ संदीप बुद्धिराजा के नामों को शॉर्टलिस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा: सीएम पटनायक ने की कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील, कहा- दूसरी लहर की यादें दर्दनाक
ये डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का ही नतीजा है कि देश में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर से जारी है। शुक्रवार को भारत में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, जो कि एक रिकॉर्ड है। 16 जनवरी से अभियान शुरू होने के बाद ये एक दिन का अधिकतम आंकड़ा है। वहीं इस रिकॉर्ड के बाद कई बड़ी हस्तियों ने स्वास्थ्य कर्मियों और जनता को बधाई दी है। वहीं एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन लगने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि आज टीकाकरण की संख्या रिकॉर्ड करें! 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीकाकरण कराने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।












Click it and Unblock the Notifications