ओडिशा: सीएम पटनायक ने की कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील, कहा- दूसरी लहर की यादें दर्दनाक
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने जनता से कोरोना के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
भुवनेश्वर, 28 अगस्त। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने जनता से कोरोना के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। SCB में ECMO सुविधा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, 'दूसरी लहर की यादें दर्दनाक हैं। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन कोविड का खतरा टला नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'हमें अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कोरोना के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। मैं लोगों से मास्क पहनें, हाथों की नियमित तौर पर साफ सफाई करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करता हूं। अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए खुद सुरक्षित रहें।'
यह भी पढ़ें: सूरत में 40 दिन बाद कोरोना से 1 मरीज की जान गई, सिविल हॉस्पिटल में करवा रहा था इलाज
गौरतलब है कि बच्चों में संक्रमण में वृद्धि हुई है। औसतन, 0 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में प्रतिदिन औसतन 100 नए कोविड-19 मामले सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications