Shraddha Walker: 'आफताब ने कोर्ट मे नहीं कबूला अपना जुर्म, मर्डर का नहीं किया जिक्र', आरोपी के वकील का दावा

आफताब के वकील अविनाश कुमार ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में आफताब ने श्रद्धा की हत्या का जिक्र नहीं किया।

Sraddha walker Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में एडवोकेट अविनाश कुमार आरोपी आफतम अमीन पूनावाला के वकील हैं। मंगलवार ने दावे के साथ कहा कि आफताब ने अदालत में ये स्वीकार नहीं किया कि लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या उन्होंने की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया को कोर्ट के सामने पेश हुए आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। कोर्ट को उनसे बताया की मैंने जो कुछ भी किया वो गुस्से में किया था। वहीं अब आफताब के वकील अविनाश कुमार ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में आफताब ने श्रद्धा की हत्या का जिक्र नहीं किया।

Sraddha walker Case

कोर्ट में पेश किए जाने के बाद लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि आफताब ने अपने जुर्म कबूल करते हुए उसने कहा कि ये सब गुस्से में किया था। वहीं उनके वकील ने इसे अब खारिज कर दिया है। एडवोकेट अविनाश कुमार ने कहा है कि कोर्ट में अफताब ने श्रद्धा के मर्डर को लेकर कोई बात नहीं की और ना ही उसने अपने लिव- इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने की बात कही है। बता दें कि इस श्रद्धा वाकर के घिनौने हत्याकांड को लेकर लगातार चांज आगे बढ़ रही है।

पीटीआई से बात करते हुए आफताब के वकील ने कहा, "जो कुछ हुआ उसके बाद वे डरे हुए हैं और अभी के लिए मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना चाहते हैं। यहां तक ​​कि मैं भी अभी तक उनसे नहीं मिल पाया हूं। मैं पूनावाला के परिवार से संपर्क करने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करने की भी योजना बना रहा हूं"। वहीं आफताब की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक आफताब का लाई डिटेक्टर टेस्ट नहीं कराया है। श्रद्धा के शरीर के अन्य अंगों की भी तलाश की जा रही है।

मामले में क्राइम ब्रांच लगातार पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के अभियुक्त अमीन आफताब पूनावाला से लगातार पूछताछ जारी है। इस बीच लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा की एक और चैट सामने आई है, जिसमें वह अपने किसी दोस्त से आफताब की ओर से उस पर की जा रही दरिंदगी का जिक्र किया है। श्रद्धा की ये चैट 24 नवंबर 2020 की है। श्रद्धा ने चैट में अपने दोस्त को बताया था कि आफताब जल्द ही उसका घर छोड़ देगा। चैट में उसने आगे लिखा था कि उसने (आफताब) मुझे इस कदर मारा है कि मैं बिस्तर से उठ नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+