दिल्लीः पिछले 24 घंटे में सामने आए 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, 30 संक्रमितों की हुई मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 718 नए केस आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 30 लोगों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 93 हजार 407 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 30.64 फीसदी पहुंच गया है।
Recommended Video

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में कोरोना वायरस की लहर पीक पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में कोरोना के नए मामलों में और बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि केस कम होने लगेंगे। शनिवार को जैन ने कहा, पीक आ गया है और मामलों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। अब देखते हैं कि गिरावट कब शुरू होती है।
सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर है लेकिन मामले में गिरावट आने लगी है। पिछले 5-6 दिनों में अस्पताल में भर्ती होने की दर नहीं बढ़ी है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में मामले कम होने वाले हैं। कल (शुक्रवार को) दिल्ली में कोरोना के मामले परसों की तुलना में साढ़े 4 हजार कम आए। आज, दिल्ली में कोविड के मामलों में 4,000 की कमी होने की उम्मीद है। पॉजिटिविटी रेट भी आज 30 फीसदी के करीब होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया है कि अस्पतालों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, दिल्ली के अस्पतालों में 85 फीसदी बिस्तर खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications