लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 120 से अधिक वकील
लोक सभा चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी में 120 युवा वकील शामिल हुए। दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाई कोर्ट और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन्स के 120 से अधिक युवा वकीलों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आतिशी ने इस मौके पर कहा संविधान की रक्षा करने और लोगों को न्याय देने में वकील महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अब दिल्ली के वकील लोक सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के साथ संविधान की रक्षा और आम आदमी के अधिकार के लिए लड़ेंगे; और दिल्ली की 7 सीटों से संविधान विरोधी भाजपा का सफ़ाया करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications