बारिश का कहर! राहत पहुंचाने में जुटी दिल्ली सरकार, आतिशी ने नाव से किया यमुना नदी का इंस्पेक्शन

Delhi Monsoon: लगातार हो रही बारिश के चलते केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को सोमवार के लिए बंद कर दिया था। बारिश से जगह-जगह आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार ग्राउंड जीरो पर उतर चुकी है।

Delhi Monsoon: मानसून की मूसलाधार बारिश ने देश भर में कोहराम की स्थिति पैदा कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कें पूल में तब्दील हो चुकी हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में लगातार भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल रहे। बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के सिस्टम को इस तरह डिजाइन नहीं किया गया है कि वो इतनी बारिश झेल सके। ऐसे में लोगों को दूसरे पर उंगली उठाने की बजाय सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत पहुंचाने की जरूरत है। हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत चारों तरफ से बारिश से परेशानियों की समस्याओं की खबरें सामने आ रही हैं।

Delhi Monsoon

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को 153 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के सिस्टम ऐसी अभूतपूर्व बारिश को झेलने के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए हैं, इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएम ने यह भी कहा कि सीडब्ल्यूसी के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी 203.58 मीटर पर बह रही है। कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा, मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, यमुना में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है। बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना नहीं। अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

उधर, दिल्ली आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि हम दिल्ली में 12 सेमी तक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। यह अधिक भी हो सकती है, हम निगरानी कर रहे हैं। आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

आतिशी ने यमुना नदी का नाव से किया इंस्पेक्शन

वहीं, बैठक से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने यमुना नदी का नाव पर सवार होकर निरीक्षण किया। यमुना नदी के स्तर को लेकर अफसरों से बातचीत भी की। सरकार लगातार राहत पहुंचाने की कोशिश में लगी है।

खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

उधर, यमुना नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.36 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। दोपहर 12 बजे बैराज से 2,17,003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+