Delhi Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की दस्तक, झमाझम बारिश से मिली लोगों को भीषण गर्मी से राहत
Delhi NCR Monsoon Rain: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात भारी बारिश हुई। यह मॉनसून की पहली बारिश है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मॉनसून की दस्तक से मौसम सुहाना हो गया है।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। मानसून की दस्तक से झमाझम बारिश हुई। बारिश ने लोगों को भारी राहत दी है। लोगों को भीषण और उमस वाली गर्मी से निजात मिली है। देर रात बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है।

दिल्ली में काफी दिनों बाद आज यह बारिश हुई है। यह मानसून की पहली बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। आज रात हुई भारी बारिश ने लोगों को मानो संजीवनी दे दी है। बारिश आने से बहुत राहत मिली है।
मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की संभावना जताई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद शनिवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज 24 जून को मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ और हिस्सों और कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गुजरात के कुछ और हिस्से, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की थी।
यह भी पढ़ें- Weather Update बिपरजॉय तूफान और प्री मानसून से MP में आज से बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलेगी












Click it and Unblock the Notifications