Weather Update बिपरजॉय तूफान और प्री मानसून से MP में आज से बा​रिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलेगी

मप्र में आज से प्री मानसून की गतिविधियां प्रारंभ हो सकती हैं। हालांकि ​अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय का भी प्रदेश के कई हिस्सों में असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि धार और बालाघाट में लू की आशंका जताई गई है, तो टीकमगढ़ और उमरिया में रात में भी गर्म हवा की संभावना है।

नौतपा समाप्त होने और जून का पहला पखवाड़ा के अंतिम दिन तक मप्र में भीषण गर्मी सता रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही धूप का आलम ऐसा होता है, मानो दोपहर हो गई हो। प्रदेश में बुंदेलखंड जमकर तप रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानी 15 जून से प्रदेश के 22 से अधिक जिलों में प्री मानसून सक्रिय होने की संभावना जता रहे हैं। राजधानी भोपाल सहित बुंदेलखंड, महाकौशल और मालवा में हल्की बारिश, गरज-चमक की संभावना जता रहे हैं।

बिपरजॉय तूफान और प्री मानसून से मप्र में आज से बा​रिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलेगी

देश के अरब सागर की तरफ से उठे भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर आज से मप्र के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ​चक्रवात के असर से मप्र में 22 जिलों से अधिक स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि मौसम विज्ञानी इसे प्री मानसून की गतिविधि से जोड़कर भी बता रहे हैं, लेकिन मप्र बिपरजॉय तूफान से अछूता नहीं रहेगा।

Recommended Video

    Biparjoy Cyclone: 17 साल बाद Bihar में समय से पहले Monsoon मेहरबान, झमाझम हुई बारिश | वनइंडिया हिंदी

    मप्र गर्मी से हलाकान, ऐसा रहा प्रदेश में शहरों का तापमान
    खजुराहो - 43.4
    मंडला - 40.7
    जबलपुर - 40.8
    नरसिंहपुर - 41.4
    नौगांव - 42.4
    रीवा - 43.4
    सागर - 38.9
    सतना - 42.2
    सिवनी - 39.0
    सीधी - 42.6
    टीकमगढ़ - 43.0
    उमरिया - 41.5
    मलांजखंड - 41.3
    छिंदवाड़ा - 39.2
    भोपाल - 40.0
    गुना - 40.6
    ग्वालियर - 41.2
    खंडवा - 41.1
    खरगोन - 41.8
    शिवपुरी - 42.2

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+