'INDIA' गठबंधन से काफी घबराई हुई है मोदी सरकार', वन नेशन वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी पर बोले सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bhardwaj on One Nation One Election: वन नेशन और वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक समिति गठित की है। इसको लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित समिति पर कहा कि ऐसा लगता है केंद्र सरकार काफी घबराई हुई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से I.N.D.I.A गठबंधन बना है। तब से मोदी सरकार घबराई हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नए-नए तरीके सोच रहे हैं। बीजेपी इस तरह घबराई हुई है कि वे सोच रही है कि किसी तरीके से दोबारा उनकी सरकार बन जाए।

INDIA गठबंधन से घबराई हुई है मोदी सरकार: सौरभ भारद्वाज

चुनाव जीतने के लिए बीजेपी लगा रही जुगत

आप प्रवक्ता ने कहा कि हमारा गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत तय है। इस बार बीजेपी की हार निश्चित है। इसके लिए बीजेपी जितना जोर लगाना चाहे, लगा लें, लेकिन इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर निकलना तय है।

संजय सिंह का मोदी सरकार पर निशाना

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गठित समित में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल नहीं करने पर निशाना साधा है। कमेटी में गुलाम नबी आजाद को शामिल किया गया है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल नहीं किया है।

खड़गे का घोर अपमान: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि यह मोदी सरकार की डमी कमेटी है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इसमें न रखना उनका घोर अपमान है। I.N.D.I.A गठबंधन से घबराए मोदी जी के नाम पर नकली बहस चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीतेगा इंडिया जाएगा मोदी।

यह भी पढ़ें- G-20 के लिए दिल्ली सरकार तैयार, सौरभ भारद्वाज बोले- सभी द्वारों, सड़कों और ऐतिहासिक स्थलों को सजाया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+