G-20 के लिए दिल्ली सरकार तैयार, सौरभ भारद्वाज बोले- सभी द्वारों, सड़कों और ऐतिहासिक स्थलों को सजाया गया
Delhi Ready G-20: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में जोरों से तैयारी चल रही है।
Delhi Ready G-20: आज से एक सप्ताह बाद 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में मुख्य जी20 शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर दिल्ली में दो दिनों से रिहर्सल हो रही है, जिससे लोगों और प्रशासन को ये बात समझ में आए कि कौन-कौन से राज्यमार्गों पर, कौन-कौन से मुख्य जगहों पर जी-20 की वजह से लोगों को तकलीफ हो सकती है, जिससे वह आसानी से उन मार्गों से बच सके।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सभी मुख्य द्वारों को सजाया गया है। सड़कों का नवीनीकरण किया गया है और सौंदर्यीकरण किया गया है। सभी फ्लाईओवर और विशाल दीवारों को हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले डिजाइनों से सजाया गया है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों को उन अस्पतालों और होटलों में तैनात किया जाएगा जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे। उन्नत जीवन समर्थन वाली एम्बुलेंस सभी कारकेडों के साथ चलेंगी। सभी ऐतिहासिक स्थानों को सजाया गया है। दिल्ली सरकार मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है।
बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के नेता और डेलिगेशन शामिल होंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 9 से 10 सितंबर के लिए ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि यात्रियों को इन सड़कों और जंक्शनों पर भीड़ का अनुभव हो सकता है। सड़क पर चलने वालों लोगों से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी यात्री की योजना पहले से बनाए और निदिष्ट समय सारणी के दौरान उपर्युक्त सड़कों और जंक्शनों से बचें।
यह भी पढ़ें- G-20: क्या दिल्ली में 3 दिनों के लिए लगेगा लॉकडाउन? अब दिल्ली पुलिस ने खुद दी जानकारी, बताए दिशानिर्देश












Click it and Unblock the Notifications