बचपन में तंग करने वाले से बड़ा होकर लिया बदला, ईंट से कूचकर मार डाला

टीवी शो देखकर बनाया मर्डर का प्लान। यमुना किनारे पार्टी के बहाने बुलाकर किया दोस्त का कत्ल।

दिल्ली। बचपन में तंग करने वाले एक दोस्त को 17 साल के एक नाबालिग लड़के ने ईंट से कूच कर मर्डर किया और लाश को यमुना के किनारे ठिकाने लगा दिया।

बाद में जुवनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने आरोपी लड़के ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

murder in delhi

टीवी शो से ली मर्डर की प्रेरणा

पुलिस से आरोपी नाबालिग ने बताया है कि एक टीवी शो देखकर उसने दोस्त के मर्डर का प्लान बनाया। दोनों दिल्ली में जैतपुर में एक पावर प्लांट के पास के लेबर कैंप में रहते थे। दोनों नाबालिगों के मां-बाप कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करते हैं।

पहले पार्टी के लिए दोस्त को बुलाया

31 अक्टूबर को पिछले सप्ताह आरोपी ने यमुना के पास के जंगली इलाके में पार्टी करने के लिए दोस्त को बुलाया।

दोनों ने शराब पी और इसके बाद आरोपी ने अपनी योजना के अनुसार नशे में धुत्त दोस्त को जमीन पर लेटने को कहा।

जादू का खेल दिखाने के बहाने चेहरा ढंका

आरोपी ने दोस्त का चेहरा कपड़े से ढंकते हुए कहा कि अब वह जादू का खेल दिखाएगा।

उसने एक ईंट उठाई और दोस्त के सिर पर 22 बार वार किया। फिर उसने यमुना में लाश को डंप किया और खून के दाग धो लिए।

दोस्त के परिवार को किया मिसगाइड

गायब हुए दोस्त के मां-बाप जब उसे खोजने में लगे तो वह भी इस काम में उनकी मदद करने लगा। मां-बाप ने बेटे के गायब होने की रपट जैतपुर पुलिस स्टेशन में लिखवाई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था।

इस बीच आरोपी ने 3 नवंबर को जुवनाइल जस्टिस कोर्ट में सरेंडर कर कत्ल का दावा किया। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद नाबालिग आरोपी से पूछताछ चल रही है।

बचपन के दुर्व्यवहार का लिया बदला

पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बचपन में उसका दोस्त उसके साथ दुर्व्यवहार करता था जिसकी वजह से वह अपमानित महसूस कर रहा था और इसका बदला लेना चाहता था। इससे पहले भी उसने दोस्त का कत्ल करने की कोशिश की थी।

आरोपी के खिलाफ मर्डर केस दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग स्कूल छोड़ चुके थे और घर चलाने में मां-बाप की मदद कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+