दिल्ली के मंत्री सौरभ का दावा- दिल्ली के LG ने गैरकानूनी ढंग से कटवा डाले 1100 पेड़
दिल्ली के दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सौरभ भारद्वाज ने उपराजज्यपाल वीके सक्सेना पर दिल्ली में साजिश के तहत पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। मंत्री ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 1100 पेड़ एनजी के दौरे के बाद काट दिए गए हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मंत्री सौरभ ने कहा हमारी सरकार के खिलाफ एक साजिश रची गई है। उन्होंने दावा किया कि 3 फरवरी को दिल्ली के एलजी, जो डीडीए के चेयरमैन भी हैं, उन्होंने रिज का दौरा किया और उसके बाद बिना किसी अनुमति के 1100 पेड़ काट दिए गए।

केजरीवाल सरकार के मंत्री ने कहा हर किसी को पता होना चाहिए कि ऐसा बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए. लेकिन सभी चुप रहे, एक एनजीओ ने इस पर सवाल उठाए. बाद में डीडीए इस मामले में अनुमति के लिए कोर्ट गया और सुप्रीम कोर्ट ने 4 मार्च को अनुमति खारिज कर दी है।
मंत्री ने बताया सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुमति मांगने से पहले ही 1100 पेड़ काट दिए गए. यह कोर्ट की अवमानना थी। मई में कोर्ट ने डीडीए को फटकार लगाई थी और डीडीए के उपाध्यक्ष पर आपराधिक अवमानना का जुर्माना लगाया था!
उन्होंने कहा आज कोर्ट ने डीडीए से पूछा कि 1100 पेड़ काटने की अनुमति किसने दी.? कोर्ट ने कागजात का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बिना किसी लिखित आदेश के गुपचुप तरीके से 1100 पेड़ कटवा दिए।
बता दें दिल्ली के रिज फॉरेस्ट में पेड़ों की अवैध कटाई के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सुप्रीम कोर्ट की जांच के घेरे में है। कोर्ट ने डीडीए से पूछा है कि क्या यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश के आधार पर की गई थी। कोर्ट वर्तमान में पेड़ों की कटाई के संबंध में अपने आदेशों का उल्लंघन करने के लिए डीडीए उपाध्यक्ष के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई कर रहा है।
दिल्ली के LG ने गैरकानूनी ढंग से कटवा डाले 1100 पेड़ l सुप्रीम कोर्ट में हुए EXPOSE | Important Press Conference l LIVE https://t.co/r4ReFsegl2
— AAP (@AamAadmiParty) June 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications