गौतम गंभीर के भाजपा छोड़ राजनीति से संन्यास लेने पर मंत्री आतिशी का कटाक्ष, 7 सांसदों को बाहर फेंक दें
Gautam Gambhir's retirement from politics: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने के साथ भाजपा छोड़ दी है। इतना ही नहीं राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है। गौतम गंभीर के भाजपा और राजनीति छोड़ने के ऐलान के तुरंत बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली सरकार के मंत्रालय संभाल रही आतिशी ने कहा "पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा पूर्व दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं दे रही है। बीते पांच सलों में गौतम गंभीर ने अपने सांसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया है। "
इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली की जनता से अपील की कि BJP के इन 7 सांसदों को बाहर फेंक दें जिन्होंने 5 साल में कोई काम नहीं किया है। इसक साथ ही उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के 7 साासंदो को चुनकर संसद भेजिए जो आपके हक़ की आवाज़ संसद में उठा सकें।
बता दें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भाजपा छोड़ राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए लिखा
मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।
इसके साथ गौतम ने लिखा
'मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!'












Click it and Unblock the Notifications