रक्षाबंधन पर मेट्रो यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, सुबह जल्दी संचालन का फैसला
नई दिल्ली, 21 अगस्त: रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार रविवार को देशभर में मनाया जाएगा। जिसको देखते हुए राजधानी दिल्ली में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के तहत दिल्ली मेट्रो ने भी सभी लाइन्स पर ट्रेन संचालन के शुरू होने का समय बदला है। जिससे लोगों को सुबह आने-जाने में दिक्कत ना हो। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक रक्षाबंधन पर सुबह बहुत से लोग यात्रा करेंगे। उन्हें दिक्कत ना हो जिस वजह से पिंक लाइन को सुबह 6.30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मैजेंटा लाइन और ब्लू लाइन एक्सटेंशन सुबह 6 बजे शुरू होंगे। वहीं रेड लाइन को सुबह 5.30 पर ही शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने साफ किया कि रात को मेट्रो संचालन बंद होने का समय पहले की ही तरह रहेगा।
राज्य सरकार ने दी ये छूट
अप्रैल में जब कोरोना के केस बढ़े, तो दिल्ली सरकार ने बहुत सी पाबंदियां लगाई थीं। अब केस कम होने के साथ ही उसमें ढील देनी शुरू कर दी गई है। शनिवार को सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से अभी तक दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजत थी, लेकिन अब मामले कम होने की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे।
बसों की भी व्यवस्था
पहले तो रविवार को लॉकडाउन होता था, लेकिन अब सरकार ने सभी पाबंदियां हटा ली हैं। ऐसे में त्योहार मानने वाले लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे। वहीं सरकार ने रक्षाबंधन को देखते हुए सड़क परिवहन की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को भीड़ की वजह से दिक्कत ना हो।












Click it and Unblock the Notifications