दिल्ली: मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत मिली, बसों को लेकर भी बड़ा फैसला
नई दिल्ली, 20 नवंबर: दिल्ली मेट्रो में अब बैठकर 100 फीसदी क्षमता के साथ यात्रा की जा सकेगी। वहीं एक कोच में 30 खड़े यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। इसके अलावा दिल्ला में बसों में भी खड़े होकर सफर की इजाजत दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ज्यादा लोग सफर कर सकें, इसलिए ये फैसला लिया गया है।

Recommended Video
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीडीएमए ने दिल्ली मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा करने की मंजूरी दी है। मेट्रो के हर कोच में 30 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। बसों की सीट क्षमता का 50 फीसदी यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे। अभी तक केवल 100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही यात्रा कर सकते थे। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते मेट्रो में खड़े होकर ट्रैवल करने पर पांबदी लगा दी गई थी। अब प्रदूषण में लोग निजी वाहन की जगह बस और मेट्रो का इस्तेमाल करें, इसलिए ये फैसला लिया गया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर हालत में
दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने सरकार ने अगले आदेश तक स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। केवल ऑनलाइन शिक्षा की अनुमति होगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दिल्ली और आसपास लगातार इमरजेंसी की हालत में है। मामले को लेकर लगातार बैठकें भी हो रही हैं लेकिन हालात जस के तस हैं।












Click it and Unblock the Notifications