दिल्ली: मवेशियों के हमले में शख्स की मौत के बाद MCD की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध डेयरियां सील, 102 मवेशी रेस्क्यू

Delhi News: दिल्ली के खानपुर इलाके में मवेशियों के हमले में शख्स की मौत के एक दिन बाद दिल्ली नगर निगम ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पांच अवैध डेयरियों को सील कर दिया गया। नेब सराय पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खानपुर और संगम विहार में चार अवैध डेयरियां भी सील की गईं।

दिल्ली नगर निगम ने बताया कि केशव पुरम जोन के त्रिनगर इलाके में 102 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें कि खानपुर इलाके में मवेशियों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद एमसीडी ने बड़ी कार्रवाई की है।

MCD की कार्रवाई, कई अवैध डेयरियां सील, 102 मवेशी रेस्क्यू

बेटे को स्कूल छोड़ने आए पिता पर गाय ने किया हमला

बता दें कि खानपुर इलाके के जवाहर पार्क में 42 वर्षीय सुभाष कुमार झा की गाय के हमले में मौत हो गई। सुभाष अपने बेटे को स्कूल छोड़ने देवली बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान गाय ने उनपर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली बॉर्डर पर SSF, पुलिस तैनात, CM मान ने दिए सख्त निर्देश

सोच भी नहीं सकता, दिल्ली में इस तरह चली जाएगी किसी की जान

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि गाय ने सुभाष पर कैसे हमला किया। इस दौरान कुछ लोग बचाव में भी आए लेकिन सुभाष को बचाया नहीं जा सका। सुभाष के परिजनों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था। उनका कहना था कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि इस तरह दिल्ली में किसी की जान चली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों का दिल्ली चलो मार्च स्थगित, पुलिस ने खोल दिए सिंघू और टीकरी बॉर्डर, आवाजाही शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+