MCD चुनाव: AAP ने जारी किया 'कैंपेन सॉन्ग', बीजेपी पर साधा निशाना
गुजरात चुनाव के साथ ही दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर भी सरगर्मियां तेज हैं, जहां पर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इस बीच आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपना 'कैंपेन सॉन्ग' लागू किया। साथ ही 'MCD में भी केजरीवाल' का नारा दिया। इस गाने के जरिए AAP ने कूड़े के पहाड़ का भी मुद्दा उठाया और बीजेपी पर निशाना साधा।

वहीं एमसीडी के समीकरण की बात करें तो पिछले चुनाव में दिल्ली में केजरीवाल की सरकार होने के बावजूद बीजेपी तीनों नगर निगम जीत गई थी। बीजेपी को 181 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि आम आदमी पार्टी को 48 और कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार तीनों नगर निगमों को मिला कर एक कर दिया गया है, हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस का विरोध किया था, लेकिन अब यह हो चुका है और 250 सीटों वाली दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को वोट पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications