भाजपा को वोट दिया तो डेंगू के लिए खुद जिम्मेदार होंगे दिल्लीवाले: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि बीजेपी को वोट दिया तो अगले 5 साल तक कूड़ा और मच्छर इसी तरह रहेंगे।
नई दिल्ली। 23 अप्रैल को दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतदान से पहले नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए उसे दिल्ली वालों के लिए "डेंगू और चिकनगुनीया वाली पार्टी" बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि बीजेपी को वोट दिया तो अगले 5 साल तक कूड़ा और मच्छर इसी तरह रहेंगे।कल अगर आपके घर में डेंगू हो जाए तो आप खुद उसके जिम्मेदार होंगे, क्योंकि आपने बीजेपी को वोट दिया है। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि दिल्लीवालों के लिए भाजपा डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी में भंयकर भ्रष्टाचार किया है।












Click it and Unblock the Notifications