बिजली संकट की बात नहीं मान रही केंद्र सरकार, आंखें बंद कर लेने से नहीं होगा हल: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। देश के कई राज्यों पर छाए ऊर्जा संकट के बादल को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार पावर संकट पर मुख्यमंत्रियों की बात नहीं मान रही है। बता दें कि कई जगह कोयले की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, इसका सीधा-सीधा असर बिजली के उत्पादन पर पड़ेगा। बड़ी मात्रा में देश की बिजली कोयले से ही बनाई जाती है। इस बीच दिल्ली में बिजली संकट को लेकर केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार में ठन गई है।

Recommended Video

    Power Crisis: Manish Sisodia का Modi Govt. पर निशाना, जिम्मेदारी से भाग रही है BJP | वनइंडिया हिंदी
    Manish Sisodia said central government is not agreeing to the power crisis

    रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'कोयला संकट है, जो बिजली संकट का कारण बन सकता है। इसकी वजह से उद्योगों सहित सब कुछ बंद हो सकता है लेकिन केंद्र इससे इनकार कर रही है। केंद्र ने कोई कदम नहीं उठाया तो देश में एक और संकट खड़ा हो जाएगा।' डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, बिजली घरों से हमें कोयले की कमी की सूचना मिल रही है। कई प्लांट बंद हो गए हैं। अगर केंद्र सरकार ने कोयला संकट को हल नहीं किया तो देश के सामने बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिजली संकट के दावों को नकारा, कहा- हमारे पास है कोयले का पर्याप्त स्टॉक

    मनीष सिसोदिया कहते हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की, आंध्र प्रदेश, पंजाब, यूपी, गुजरात की सरकार बोल रही है कि कोयला संकट है। यह भी सूचना मिली है कि यूपी समेत कई राज्यों में पावर प्लांट बंद हो गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार कह रही है कि कोई क्राइसिस नहीं है। इसका मतलब केंद्र सरकार क्राइसिस को हल नहीं करना चाह रही है या उनके पास इसका कोई समाधान नहीं है। पहले क्राइसिस को स्वीकार तो करो...आप सिर्फ इसलिए कि कुछ राज्य मुद्दा उठा रहे हैं तो उन्हें झूठा साबित करने की जिद पर अड़ जाते हो, आंखें बंद कर लेने से कोल क्राइसिस खत्म नहीं होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+