Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया ने की आतिशी की तारीफ, किया भावुक पोस्ट
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भी शुरु हो गया है। सोवमार को मुख्यमंत्री आतिशी को नामांकन करना था, लेकिन नामांकन नहीं कर पाईं। नामांकन करने के लिए उम्मीदवार को दोपहर तीन बजे तक डीएम ऑफिस पहुंचना होता है, लेकिन आतिशी चुनाव आयोग कार्यालय गई थी। इसी बीच दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम आतिशी के साथ एक्स पर तस्वीर साझा कर एक भावुक पोस्ट की है।
मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, आज अपनी छोटी बहन आतिशी के नामांकन रोड शो में शामिल होने जा रहा हूँ। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हमारी साझा लड़ाई है।

उन्होंने कहा, आतिशी ने अपने साहस और नेतृत्व से यह दिखाया है कि राजनीति सिर्फ सत्ता का खेल नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। यह यात्रा हर उस बेटी और बहन के लिए प्रेरणा है जो बदलाव लाना चाहती है। आइए, साथ चलें और इस इतिहास को लिखने में अपनी भूमिका निभाएं।
गौरतलब है कि सोमवार को ही आतिशी को नामांकन करना था लेकिन वह चुनाव आयोग चली गईं और उनका नामांकन नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications