सिसोदिया का LG से सवाल- MCD के 6000 करोड़ के घोटाले की क्यों नहीं हो रही जांच?

Manish Sisodia on MCD scam, 5 अक्टूबर: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना लगातार केजरीवाल सरकार के फैसलों में कमियां निकालकर जांच के आदेश दे रहे हैं। जिस वजह से आम आदमी पार्टी भी उन पर हमलावर है। अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एलजी पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि वो एमसीडी के कथित 6000 करोड़ के घोटाले पर ध्यान क्यों नहीं देते हैं? सिसोदिया ने दो महीने पहले ही उस घोटाले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की थी।

Manish Sisodi

सिसोदिया ने एलजी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि दो महीने पहले मैंने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ कि आपने मेरे द्वारा लिखे गए पत्र की पावती (रिसीविंग कॉपी) देना उचित नहीं समझा, बीजेपी शासन के दौरान इतने बड़े घोटाले की सीबीआई जांच की तो बात ही छोड़ दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि इतने सारे तथ्य आपके सामने हैं, लेकिन आप शायद इसमें भ्रष्टाचार नहीं देखते क्योंकि ये भ्रष्टाचार बीजेपी द्वारा किया गया है।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि एलजी गैरकानूनी ढंग से संवैधानिक सीमाओं को पार करके दिल्ली सरकार के काम में हस्ताक्षेप कर रहे हैं, जबकि ये सरकार जनता द्वारा चुनी गई है। वो केजरीवाल सरकार को बदनाम करने के लिए हर दिन कोई ना कोई फर्जी जांच का आदेश देते रहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आप हमारी सरकार के खिलाफ पहले ही दर्जनभर जांच कर चुके हैं। जितनी चाहें जांच कर लें, लेकिन आपसे निवेदन है कि इन सबके बीच असली घोटालों से मुंह ना मोड़ें। दो महीने पहले मैंने आपको जो पत्र लिखा था, उस पर आपको सीबीआई जांच का आदेश दे देना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+