BJP के स्टिंग पर मनीष सिसोदिया बोले- सोमवार तक अरेस्ट करें या PM माफी मांगे, केजरीवाल ने कहा- वाह मनीष!

नई दिल्ली, 15 सितंबर। दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने हैं। आज भारतीय जनता पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि जो लोग कैमरे में नजर आ रहे हैं उन्होंने इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश किया है। लेकिन भाजपा के इस स्टिंग ऑपरेशन पर भारतीय जनता पार्टी को सीधी चुनौती दी है। मनीष सिसोदिया की इस चुनौती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ की है।

Recommended Video

    Manish Sisodia की BJP को 4 दिन की चुनौती, अरेस्ट करायें वरना Sting झूठा | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    manish sisodia

    मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके लिखा, 'CBI ने मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला। लाकर में कुछ नहीं मिला। CBI/ED ने जाँच कर ली, कुछ नहीं मिला। अब भाजपा स्टिंग ले के आयी है। CBI/ED ये स्टिंग भी जाँच कर ले। आरोप सहीं हों तो मुझे सोमवार तक गिरफ़्तार कर लो। नहीं तो सोमवार को PM जी झूठा स्टिंग करने के लिए मुझसे माफ़ी माँग लें।' जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने सीधे प्रधानमंत्री को चुनौती दी है उसकी अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है।

    अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है। मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती ज़रूर क़बूल करेगी। पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है। वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं। उसे रोकना चाहते हैं। आप अपना काम करते रहो।'

    बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगीन आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गोवा और पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने ठेकेदारों से दी गई रिश्वत का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो में सबकुछ उजागर हो गया कि किस तरह का घोटाला हुआ और किस-किस से पैसा लिया गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शराब घोटाले का कथित आरोपी अमित अरोड़ा ने वीडियो में सबकुछ साफ कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+