'मैं सीना चौड़ा करके खड़ा हूं...' दिल्ली विधानसभा में मनीष सिसोदिया ने BJP पर जमकर साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तथाकथित शराब घोटाले की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कहा, मुझे कस्टडी में रखकर पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि BJP वाले ED-CBI के पीछे पड़े हुए थे कि कथित शराब घोटाले को 10 हजार करोड़ का घोटाला बनाओ। लेकिन जांच एजेंसियों के अफसरों ने कहा कि जब किसी के पास से एक भी चवन्नी नहीं मिली, तो कैसे बना दें?

अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में जो Case आतंकवादियों और Drug Mafia पर लगाये जाते हैं, इन्होंने वो Case अरविंद केजरीवाल जी और मुझ पर लगाए। क्या अरविंद केजरीवाल जी और मैं आतंकवादियों और ड्रग माफिया की फंडिंग करते हैं? मुझे 17-18 महीने जेल में रखा गया, और इसका असली नुकसान दिल्ली और देश को हुआ। दिल्लीवालों ने भरोसा करके अरविंद केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बनाया, और उन्होंने मुझे शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी।

Manish Sisodia

सिसोदिया ने कहा, जब मैंने पहला बजट पेश किया तो उस समय दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ था जो आज 75,000 करोड़ से ज़्यादा है। अगर हमें बेईमानी करनी होती तो यहाँ ना कर लेते। लेकिन हमें बेईमानी नहीं करनी थी, इसलिए कुछ सालों में ही ईमानदारी से Tax कलेक्शन कर 30,000 करोड़ के बजट को 75,000 करोड़ तक पहुँचाया।

उन्होंने कहा, BJP के तमाम कुकर्मों, कुचक्रों और साजिशों के बावजूद आज मैं सीना चौड़ा करके खड़ा हूं, क्योंकि मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है। BJP नेता बोल रहे थे कि देश में कानून का राज है। यही वजह है कि आज मैं यहां खड़ा हूं। अगर इनके 'पापा' का राज होता, तो मैं जेल में सड़ रहा होता। देश में कानून का राज है, और आज आपकी आंख में आंख डालकर कह रहा हूं, छोड़ेंगे नहीं तुमको।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+