VIDEO: मनीष सिसोदिया और आतिशी मिले गले, केजरीवाल की जमानत पर मनाया जश्न

Arvind Kejriwal Bail: आबकारी नीति घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी में नई जान आ गई है। इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मौजूदा कैबिनेट मंत्री आतिशी बेहद भावुक दिखाई दिए। दोनों नेताओं ने लेपटॉप के जरिये कोर्ट का फैसला जाना और ख़ुशी से झूम उठे।

आम आदमी पार्टी के दोनों ही वरिष्ठ नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। आतिशी ने लिखा कि सत्यमेव जयते..सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। वहीं मनीष सिसोदिया ने भी अपने मनोभाव को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है।

delhi news

मनीष सिसोदिया ने एक्स अपर लिखा कि झूँठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। एक बार पुनः नमन करता हूँ बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुक़ाबले मज़बूत कर दिया था।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के परिवार में भी जश्न का माहौल है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आप परिवार को बधाई! अन्य नेताओं की भी जल्द रिहाई की कामना करती हूं।

ज्ञात हो कि दिल्ली शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी है ,जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने उनकी जमानत याचिका पर निर्णय सुनाया है।

केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत याचिका दाखिल की थी। 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि चार्जशीट दायर हो चुकी है और ट्रायल निकट भविष्य में पूर्ण नहीं होने वाला है, इसलिए उन्हें लंबे वक़्त तक जेल में रखने का औचित्य नहीं है। सीएम अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रूपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।

यह भी पढ़ें अरविंद केजरीवाल की जमानत का जश्न, जानिए आप नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+