अरविंद केजरीवाल की जमानत का जश्न, जानिए आप नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा
CM Arvind Kejriwal Bail Granted: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सीबीआई मामले में मिली जमानत के बाद अब शीघ्र ही सीएम केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे। माना आ रहा है कि हरियाणा चुनाव से ठीक पूर्व आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर मिठाईयां बांटी गई। उनके अलावा सौरभ भारद्वाज और आतिशी सहित AAP नेताओं ने मिठाइयाँ बांटी। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि झूँठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। एक बार पुनः नमन करता हूँ बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुक़ाबले मज़बूत कर दिया था।

आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी-नही चलेगी।झुकते हैं तानाशाह लड़ने वाला चाहिए। मोदी की अत्याचारी हुकूमत अरविंद केजरीवाल के हौसलों को नहीं तोड़ पाई। जेल के ताले टूट गये अरविंद केजरीवाल छूट गये। झूठ का पहाड़ गिर रहा है ईडी, सीबीआई, भाजपा के झूठे केस का पर्दाफ़ाश हो चुका है। सत्यमेव जयते!
वहीं आतिशी ने लिखा कि सत्यमेव जयते..सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज के अखबारों में कहा गया है कि लगभग 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था और आज केवल 2 लोग जेल में बचे थे, इसलिए जमानत निश्चित थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की जांच एजेंसियों के बारे में जो कहा वह केंद्र के लिए एक बड़ा झटका है।" सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से, मुझे लगता है कि अगर केंद्र को कोई शर्म है, तो केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ सभी साजिशें अब विफल हो गई हैं। यह बड़ी जीत है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। पूरा फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है...दिल्ली के लोगों के बीच का बेटा, उनका भाई होगा, उनके आने पर बहुत बड़ा जश्न मनाया जाएगा।"
यह भी पढ़ें Chennai: सब स्टेशन में लगी आग,चेन्नई के कुछ हिस्सों में बिजली गुल, विरोध प्रदर्शन शुरू












Click it and Unblock the Notifications