Manipur news: 'मणिपुर के बेहद चिंताजनक, ध्यान दें पीएम मोदी', वायरल वीडियो पर बोले सीएम केजरीवाल

Manipur news: CM Kejriwal said on viral video,'Very worrying of Manipur, PM Modi should pay attention',

Manipur Women assulted: मणिपुर के महिलाओं को निर्वस्‍त्र कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हालांकि मणिपुर की मासूम महिलाओं के साथ ऐसे दरिंदगी करने वालेे मुख्‍य आरोपी को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है लेकिन इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

वहीं वीडियो से आहत दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मी‍डिया पर एक ट्टीट कर इस घटना को दर्दनाक बताते हुए इसकी निंदा की है।

deljhicm

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो मणिपुर के हालात पर ध्‍यान दें और इस विभत्‍स घटना को अंदाम देने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करें।

सीएम केजरीवाल ने लिखा

"मणिपुर में जो घटना हुई वो बेहद शर्मनाक और निदंनीय है। हमारे भारतीय समाज में ऐसी घिनौनी हरकत को कतई बर्दास्‍त नहीं किया जा सकता। मणिपुर के हालात बहुत ही चिंताजनक होते जा रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वो तुरंत मणिपुर के हालातों पर ध्यान दें।"

इसके साथ ही दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने कहा इस वारदात की वीडियो में दिख रहे दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। भारत में ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

जानें कौन सा वीडियो हो रहा वायरल, जिस पर मचा है बवाल

दरअसल, मणिपुर में लंबे समय से हिंसा जारी है, जिसमें अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बीच वहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाओं के साथ दरिंदगी होती नजर आ रही है। ये वीडियो चार मई का बताया जा रहा है। जिसमे मणिपुर के एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र कर दूसरे पक्ष द्वारा घुमाया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही वहां पर और तनाव फैल गया है और हालात और हिंसक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+