दिल्ली में फिर दोहराया 'कंझावला' कांड, कार सवार ने शख्स को आधा KM तक बोनट पर घसीटा, VIDEO

कंझावला केस के बाद एक बार फिर दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना की वीडियो सामने आई है। राजौरी गार्डन में कार सवार युवक एक शख्स को बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ लेकर गया।

Delhi Hit and Run Case:

Delhi Hit and Run Case: देश की राजधानी दिल्ली में नए साल की सुबह हुए कंझावला कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर घसीटकर आधा किलोमीटर तक ले गया। दिल्ली पुलिस कार सवार की तलाश कर रही है।

फिर दिल्ली से दहलाने वाली घटना

दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो दिल्ली के राजौरी गार्डन से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ हॉर्न बजाने की बात पर दो लोगो के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि गुस्से में आकर कार सवार शख्स ने पहले व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि घटना 12 जनवरी की है। दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा कि रोड रेज की एक घटना घटी, जिसका वीडियो सामने आया है। आईपीसी की धारा 279, 323, 341, 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मे ंसाप देखा जा सकता है कि सफेद कल री का गाड़ी के बोनट पर एक शख्स है, जो चलती गाड़ी के बीच अपनी जान बचाने में लगा हुआ है।

कंझावला के बाद अब राजौरी गार्डन

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी का तलाश की जा रही है, साथ ही पीड़ित शख्स के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आपको याद होगा कि इससे पहले न्यू ईयर की रात को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कार सवार 5 युवकों ने एक स्कूटी सवार लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर उसे 4 किमी तक घसीटते हुए लेकर गए, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+