दिल्ली के उत्तम नगर में पालतू कुत्ते को घर के सामने टहलाने पर नाराज पड़ोसी ने फेंका तेजाब

aiims

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो लोगों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया है कि आरोपी ने व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर में यह घटना सामने आई है जब व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पड़ोसी ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि मेरे घर के सामने कुत्ते को ना टहलाएं। इस बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने कुत्ता टहला रहे व्यक्ति के ऊपर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान राजेश्वर के तौर पर हुई है, उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तम नगर में दो पड़ोसियों के बीच कुत्ता टहलाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि जो तेजाब फेंका गया वह टॉयलेट क्लीनर है। घर से टॉयलेट क्लीनर की बोतल बरामद की गई है।

घटना के बारे में पुलिस को शनिवार रात 10 बजे जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का बेटा पालतू कुत्ते को सड़क पर टहला रहा था। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति के घर के सामने कहासुनी शुरू हो गई और गाली गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने घर के टॉयलेट से टॉयलेट क्लीनर निकालकर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+