I Am Feeling Awkward...दिल्ली मेट्रो में कपल को ऐसे देख यात्री ने किया Tweet, लग गई खुद की ही क्लास

दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। वहीं, यात्री के ट्वीट करने पर यूजर्स सी पर बरस पड़े।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो लगातार विवादों में बनी हुई है। एक के बाद एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें यात्री मेट्रो के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिल रहे लोगों की दिल्ली मेट्रो और डीसीपी दिल्ली मेट्रो से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन, इस बार एक युवक को शिकायत करना महंगा पड़ गया। अनुभव ठाकुर नाम के एक युवक ने दिल्ली मेट्रो को टैग करके सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो शेयर किया। साथ ही लिखा कि 'आई एम फीलिंग ऑकवर्ड, प्लीज हेल्प'। जिसके बाद शिकायत करने वाले युवक पर यूजर्स बरस पड़े।

एक यूजर ने लिखा कि आप इनफीरियर फीलिंग का शिकार हैं। धार्मिक कट्टरपंथी से बाहर आ जाओगे तो तुम्हे भी ऐसी जिंदगी मिल सकती है। दूसरे यूजर ने कहा कि जिस उम्र में तुम्हे अपनी प्रेमिका के साथ होना चाहिए। तुम दूसरों से जल रहे हो। एक ने कहा कि कितनी प्यारा दृश्य है। कपल प्यार से बैठा हुआ है। हमारे देश को अफगानिस्तान न बनाएं।

आखिर क्यों कर रहे यूजर्स कपल का सपोर्ट

दरअसल, इस बार मेट्रो में बैठा कपल किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवती लडके के कंधे पर सिर रखे बैठी है। वहीं, लडका पीछे से युवती के गले में हाथ डाले हुए है। दोनों प्यार से मेट्रो में सिर्फ बैठे हुए थे।

दिल्ली मेट्रो लगातार विवादों में

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक लडके का लडकी को किस करते हुए वीडियो सामने आया था। जिसपर कड़ी निंदा व्यक्त की गई थी। इससे पहले एक युवक मेट्रो में मास्टिपेशन करते हुए नजर आया। उससे पहले युवती आपत्तिजनक कपड़ों में मेट्रो में सफर करते हुए मिली थी। इसी तरह तीन महीनों के अंदर दिल्ली मेट्रो में 4 विवादित मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+