ATM से निकला कागज चिपका 2000 का आधा नोट
नई दिल्ली। दिल्ली में एक शख्स के परेशानी उस वक्त बढ़ गई जब एटीएम से पैसे निकालने के दौरान 2000 रुपए का आधा नोट निकला। दिल्ली के रहने वाले शादाब ने शाहीन बाग इलाके में DCB बैंक के एटीएम पैसे निकाले। शादाब ने एटीएम से 10000 रुपए निकाले। जिसमें से एक नोट देखकर उसके होश उड़ गए।

एटीएम से कैश निकालने के बाद 4 नोट 2000 के निकले। 4 नोटों में से तीन नोट सही थे, लेकिन 2000 का एक नोट सिर्फ आधा था। आधे नोट की जगह कागज चिपका था। उसने फौरन डीसीबी बैंक से संपर्क किया, लेकिन बैंक ने कोई मदद नहीं की। परेशान शादाब फौरन उस नोट को लेकर अपने बैंक पहुंचें, जहां बैंक के अधिकारियों ने उसकी मदद की और मेल के जरिए डीसीबी बैंक के कर्मचारयों को सूचना दी।
हालांकि बैंक ने नोट बदलने में उनकी कोई मदद नहीं की। शादाब ने बताया कि डीसीबी बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी उन्हें एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच दौड़ाते रहे। जिस के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications