दिल्ली: अंडरपास में हुए जलभराव की ले रहा था सेल्फी, पानी में डूबने से हुई मौत
नई दिल्ली, जुलाई 19: दिल्ली में सोमवार को रेलवे अंडरपास पर जलभराव की शूटिंग के दौरान 27 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह घटना पुल प्रह्लाद पुर इलाके में जलभराव वाले रेलवे अंडरपास पर हुई। मृतक युवक जैतपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बारिश के पानी में डूबने से दूसरी मौत बाहरी दिल्ली में हुई है।

Recommended Video
थाना पुलप्रह्लादपुर पुलिस को दोपहर 1:37 बजे पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास में भरे पानी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड और गोताखोरों को बुलाया, लेकिन युवक बचाया नहीं जा सका। युवक की पहचान जैतपुर निवासी रवि चौटाला के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया था।
पुलिस ने कहा कि पूछताछ पर स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि वह सेल्फी या वीडियोग्राफी लेने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान ये हादसा हो गया। सोमवार की सुबह शहर में भारी बारिश के कारण आईटीओ और पुल प्रह्लादपुर सहित कई सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम हो गया। रिंग रोड, प्रगति मैदान, पालम, किराड़ी और रोहतक रोड जैसे कुछ हिस्सों में जलभराव की सूचना मिली है।
उधर महाराष्ट्र में पालघर में चार साल का एक बच्चा मैनहोल में गिर गया। जिसके बाद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। 24 घंटे से ज्यादा समय से बच्चे की तलाश जारी है। यहां नालासोपारा के बिलालपाडा में रविवार सुबह ये हादसा हुआ है। एक चार साल का बच्चा अनमोल सिंह जब अपने घर के पास खेल रहा था तो वो खुले मौनहोल में जा गिरा। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।












Click it and Unblock the Notifications