दिल्ली: 'महाबल मिश्रा को सांसद बना कर जेल का जवाब वोट से देगी जनता', बोली AAP

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पारा पीक पर पहुंच गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) पूरी ताकत से चुनाव में उतर चुकी है। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भर दिया है।

दिल्ली में आप इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में कुल सात सीटों पर आप और कांग्रेस मिलकर लड़ रही है। दोनों के बीच 3-4 का फॉर्मूला तय हुआ है।

इस बीच आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आप के लोकप्रिय नेता महाबल मिश्रा को सांसद बना कर जेल का जवाब वोट से देगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: सुनीता केजरीवाल ने देवली में किया 'जेल का जवाब वोट से' रोड शो, लोकतंत्र प्रेमियों का उमड़ा जन सैलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+