दिल्ली: सुनीता केजरीवाल ने देवली में किया 'जेल का जवाब वोट से' रोड शो, लोकतंत्र प्रेमियों का उमड़ा जन सैलाब
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज यानी रविवार को दक्षिणी दिल्ली के देवली में रोड शो किया। उन्होंने जेल का जवाब वोट से रोड शो किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में उन्होंने रोड शो किया। इस रोड शो में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आप सभी इस रोड शो में भाग ले कर लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में अपना योगदान दें। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली में आज लोकतंत्र प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में दक्षिणी दिल्ली की जनता सुनीता केजरीवाल को आशीर्वाद देने आई।
बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'देश की सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी है BJP, सभी भ्रष्टाचारियों को अपने साथ मिला लिया', बोले संजय सिंह












Click it and Unblock the Notifications