Delhi: सुल्तानपुरी रोड स्थित झुग्गी में लगी भीषण आग
दिल्ली के सुल्तानपुरी रोड स्थित झुग्गी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। डिविजन फायर ऑफिसर एके जयसवाल ने बताया कि मौके पर 15 फायर टेंडर मौजूद हैं जो आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली के सुल्तानपुरी रोड स्थित झुग्गी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। डिविजन फायर ऑफिसर एके जयसवाल ने बताया कि मौके पर 15 फायर टेंडर मौजूद हैं जो आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही रोबोट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि आग को बुझाया जा सके। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फायर अधिकारी ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है, अब कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications