दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित गोपालदास भवन में लगी आग, मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां
दिल्ली के कनॉट प्लस स्थित गोपालदास भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आग तकरीबन 1 बजे लगी है। आग बहुमंजिला इमारत की 11वें माले पर लगी है। दिल्ली फायर विभाग की ओर से दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जोकि आग को बुझाने की कोशिश कर रही है।
आग काफी भीषण है, जिसे बुझाने में दमकल की टीम पूरी तत्परता से लगी है ताकि इसे आगे फैलने से रोका जा सके। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। प्रशासन ने आसपास की जगहों को खाली करा लिया है और लोगों से अपील की है कि वह घटनास्थल से उचित दूरी बनाए रखें और दमकल विभाग को अपना काम करने दें।

अधिकारियों ने बताया कि बाराखंबा रोड पर कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसेम देखा जा सकता है कि बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से धुआं निकल रहा है। हालांकि अभी किसी के इस हादसे में घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
दिल्ली फायर सर्विस विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि गोपालदास भवन से 12.56 से 12.57 के बीच हमे आग लगने का कॉल आया। जिसके बाद मौके पर तुरंत दमकल की टीम को भेजा गया और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि गोपालदास बिल्डिंग दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications