Mahila Samriddhi Yojana: 'महिलाएं अपने फोन पर 2,500 का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं' आतिशी का बीजेपी पर तंज

Mahila Samriddhi Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हजारों महिलाएं भाजपा द्वारा किए गए एक प्रमुख चुनावी वादे 'महिला समृद्धि योजना' के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इन महिलाओं के खाते में कोई पैसा नहीं आया है।

इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा है । AAP मंत्री ने शनिवार,8 मार्च को दिल्ली सरकार को महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता देने के उसके चुनावी वादे की याद दिलाई।

Mahila Samriddhi Yojana

सोशल मीडिया के जरिए BJP पर कसा तंज

आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया था । यह अभी तक नहीं मिला है।' आप मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शहर भर की महिलाएं बेसब्री से अपने फोन को चेक कर रही हैं और वादा किए गए पैसे का इंतजार कर रही हैं।"

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशी के इस ट्विट पर जवाब देते हुए कहा कि कैबिनेट इस योजना को मंजूरी देने के लिए तैयार है और पात्रता शर्तों सहित मानदंडों को शुक्रवार देर रात तक ठीक किया जा रहा था। जब कैबिनेट इस योजना को मंजूरी दे देगी तो इसे अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा और एक राजपत्र अधिसूचना जारी की जाएगी।

Mahila Samriddhi Yojana बीजेपी का प्रमुख वादा

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र में महिला समृद्धि योजना एक प्रमुख वादा था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना था। हालांकि, शनिवार तक इन पैसों के कार्यान्वयन या वितरण के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की शनिवार को इस योजना पर चर्चा होने की उम्मीद है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि योजना के क्रियान्वयन के बारे में आधिकारिक घोषणा आज दिन में किसी कार्यक्रम में की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Womens Day: 'अबला नहीं सबला', देश की इन दिग्गज महिलाओं ने संविधान सभा में निभाई अनोखी भूमिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+