Railway: अंतिम चरण की तरफ बढ़ा महाकुंभ, श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने की व्यापक तैयारियाँ
Mahakumbh 2025: महाकुंभ अपने आखिरी चरण में पहुँच चुका है, और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पिछले घटनाओं से सीख लेते हुए व्यापक तैयारियाँ की हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए हर घंटे में दो ट्रेनों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा है। इनमें स्पेशल और रूटिंग दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे ने पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन सभी अनरिजर्व्ड ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 16 से चलाने का निर्णय लिया है, जो प्रयागराज जा रही हैं। इससे यात्रियों को फुटओवर ब्रिज क्रॉस करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अतिरिक्त, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का विस्तार किया गया है, जहां अनरिजर्व्ड टिकट यात्रियों को दिया जा रहा है। यही से यात्री अनरिजर्व्ड टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर 16 की ओर जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर 16 पर मल्टीपल लेयर्स बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को रोका जा रहा है, और यह प्रक्रिया आरपीएफ की निगरानी में हो रही है।

हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि टिकट बिक्री के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति घंटे एक अनरिजर्व्ड ट्रेन प्रयागराज के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही है। प्लेटफार्म नंबर 16 के दूसरे गेट भी खोले गए हैं, ताकि रिजर्व्ड टिकट वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्स्ट्रा बैरिकेडिंग की गई है, और जिन यात्रियों के पास रिजर्व्ड टिकट है, उन्हें प्लेटफार्म नंबर 16 के दूसरे गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। लोकल स्तर पर भी वॉलिंटियर्स द्वारा अनाउंसमेंट की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ से बचा जा सके। पिछली बार शाम के समय प्लेटफॉर्म बदलने के संबंध में अनाउंसमेंट के कारण भगदड़ मच गई थी, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस बार इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों के बीच सही जानकारी पहुँचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications