दिल्ली सीएम का भाजपा पर प्रहार, बोले- श्रीराम इस युग में होते तो ये उनके घर भी ईडी भेज देते
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा ने अपनी कैबिनेट के पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा में च चल रहे विधानसभा सत्र में केजरीवाल ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जब बजट पर चर्चा कर रहे हैं तो मुझे अपने छोटी भाई मनीष सिसोदिया की याद आ रही है।

उन्होंने कहा ये हमारी सरकार का 10 वां बजट है और पिछले नौ बजट मनीष सिसोदिया ने सदन में पेश किए थे और अब हमें उम्मीद है कि मनीष सिसोदिया अगले साल हमारी सरकार का 11वां बजट विधानसभा में पेश करेंगे।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा केजरीवाल ने कहा कि "श्रीराम अगर आज होते तो उनके घर भी भाजपा सीबीआई और ईडी को भेज देते और बंदूक रखकर उनसे पूछते की भाजपा में आना है या जेल जाओगे।"
केजरीवाल भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा निकालते हुए बोले- पार्टियों को तोड़ दो, ईडी, सीबीआई के जरिये सभी पार्टियों को खत्म कर दो न पार्टी रहेगी तो चुनाव ही नहीं होंगे। इनको गुजरात में मौका मिला था, एक भी स्कूल अच्छा नहीं मिला, एक टेंट का स्कूल लगवाकर पांच बच्चे एक फर्जी टीचर के साथ पीएम ने फोटो खिंचवा ली।
सीएम केजरीवाल ने कहाअगर भाजपा सरकार ने अच्छे स्कूल बनवाए होते तो जनता इन्हें अपने आप ही समर्थन दे देती इन्हें दूसरी पार्टियों की सरकारें तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
सीएम ने कहा ऐसे ही इन्होंने उत्तराखंड में सरकार तोड़ दी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरा दी और तोड़-फोड़ करके अपनी सरकार बना ली।
इसके साथ ही उन्होंने आरोपल लगाया भाजपा ऐसे ही देश के सभी राजनीतिक दलों को खत्म कर देना चाहती है।
सीएम केजरीवाल ने कहा ऐसे ही हिटलर ने तीन महीने में सभी को खत्म कर दिया दिया है और इन्होंने दस साल लगा दिए। उन्होंने कहा आज अगर श्री राम होते तो उन्हें भी ये बंदूक के दम पर कहते है कि हमारी पार्टी में आ जाओ।
मुख्यमंत्री केरजीवाल ने कहा अब ये मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मेरे कई मित्र ये कहते हैं वो केजरीवाल को अंदर करना चाहते हैं इसके बाद फ्री बिजली खत्म कर देंगे, इसके बाद बढ़िया स्कूल बर्बाद कर देंगे। इसके साथ ही सीएम ने चुनौती देते हुए कहा जितने समन भेजोगे उतने स्कूल बनाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications