आज हुए लोकसभा चुनाव तो दिल्ली में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या कहता है नया सर्वे?
India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया गठबंधन' में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार खफा-खफा दिखाई दे रहे हैं।

तो वहीं दूसरी ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नें बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कह दिया है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
ऐसे में क्या दिल्ली में 'इंडिया अलायंस' भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए खतरा बन पाएगा? क्या दिल्ली में आप पार्टी भाजपा के लिए चुनौती बनेगी?
इंडिया टीवी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर एक सर्वे किया
इस सवाल का जवाब जानने के लिए 'इंडिया टीवी' ने लोकसभा चुनाव 2024 पर एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता की मंशा जानने की कोशिश की अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो 'दिल्ली में किस दल को आएंगी कितनी सीटें?'
इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। आपको बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। सर्वे में जनता ने एनडीए को सात सीटें दी हैं, जबकि 'इंडिया अलायंस' के खाते में जीरो सीटें आई हैं।
सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है
सर्वे में तो जनता ने 'इंडिया अलायंस' को सिरे से नकार दिया है, जो कि विपक्षी दलों के लिए चिंता का विषय है। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
क्या थी दिल्ली में साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?
दिल्ली में BJP ने क्लीन स्वीप करते हुए सातों लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था और सर्वे का रिजल्ट फिलहाल तो ये ही कह रहा है कि स्थिति बिल्कुल भी बदलने वाली नहीं है। साल 2019 में निम्नलिखित सीटों पर भाजपा के इन नेताओं ने बाजी मारी थी।
- चांदनी चौक लोकसभा सीट पर जीते थे -हर्षवर्धन
- उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीते थे-मनोज तिवारी
- पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीते थे -गौतम गंभीर
- नई दिल्ली लोकसभा चुनाव सीट पर जीती थीं - मिनाक्षी लेखी
- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीते थे -हंसराज सांसद
- पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीते थे -परवेश वर्मा सांसद
- दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर जीते थे -रमेश बिधूड़ी सांसद












Click it and Unblock the Notifications