दिल्ली में सोमवार से ऑड-ईवन बेस पर खुलेंगे बाजार, मेट्रो भी शुरू होगी: केजरीवाल

नई दिल्ली, 5 जून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान किया है कि अगले हफ्ते (7 जून) से दिल्ली में लॉकडाउन में काफी छूट दी जाएगी। सोमवार से दिल्ली में मेट्रो शुरू हो जाएगी, वहीं मॉल और मार्किट भी खुल जाएगी। हालांकि इसमें कुछ शर्तें होंगी, जिनको मानना होगा।

: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान किया है कि अगले हफ्ते (7 जून) से दिल्ली में लॉकडाउन में छूट दी जाएगी

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कहा, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन इसमें काफी रियायत दी जा रही है। हमने बीते हफ्ते कंस्ट्र्क्शन और फैक्ट्रियों को शुरू करने की इजाजत दी थी। अब हमने लॉकडाउन में कुछ और राहत देने का फैसला किया है क्योंकि अर्थव्यवस्था को भी धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाना है।

Recommended Video

    Delhi Unlock: Kejriwal का ऐलान, Odd-Even फॉर्मूले से खुलेंगे Malls और दुकानें | वनइंडिया हिंदी

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना अब काफी हद तक काबू में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट भी 0.5 फीसदी पर गया है। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि दिल्ली में बाजार और मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जाएगा। जरूरी सामान की दुकानें रोजाना खुलेंगी। निजी दफ़्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 10 फीसदी और बाकी इसके नीचे वाले 50 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे। वहीं दिल्ली मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।

    केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव (तीसरी लहर) की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाएगी। इसके लिए 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। ताकि किसी भी स्थिति का सामना किया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+